Whatsapp में डबल सिक्योरिटी ON कैसे करें ( हिंदी में )


आजकल WhatsApp स्कैम और अकाउंट हैक होने की खबरें बहुत बढ़ गई हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपका WhatsApp कोई और इस्तेमाल करे या आपका अकाउंट हैक हो, तो (डबल सिक्योरिटी) का इस्तेमाल करना सबसे जरूरी है।

(डबल सिक्योरिटी) क्या है?

यह  WhatsApp का एक सुरक्षा फीचर है। इसे ऑन करने के बाद, जब भी कोई आपका अकाउंट खोलने की कोशिश करेगा तो खोल नहीं पायेगा लेकिन अगर आप खोलना चाहे तो आपको एक 6 अंको का पिन डालना होगा जो की आपको डबल सिक्योरिटी ON करते वक़्त मिलेगा |

WhatsApp में डबल सिक्योरिटी ON करने का तरीका

  1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।

  2. Settings में जाएं:

    • अगर आप Android इस्तेमाल करते हैं, तो ऊपर कोने में दिख रहे तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें और Settings में जाएं।

    • iPhone यूजर सीधे Settings टैब पर क्लिक करें।

  3. यहाँ आपको Account का ऑप्शन मिलेगा, उस पर Click करें।

  4. अब आपको Two-Step Verification का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

  5. नीचे दिए गए Turn On बटन पर क्लिक करें।

  6. अपनी पसंद का कोई भी 6 अंकों का पिन डालें (जिसे आप याद रख सकें)।

  7. पिन कन्फर्म करने के बाद आपसे ईमेल आईडी मांगी जाएगी। इसे जरूर जोड़ें, ताकि अगर आप अपना पिन भूल जाएं, तो ईमेल के जरिए उसे हटा सकें।

  8. Done: 

         **अब आपका WhatsApp डबल सिक्योरिटी के साथ सुरक्षित है!

यह फीचर क्यों जरूरी है?

  • हैकर्स से सुरक्षा: अगर कोई आपके सिम कार्ड का Duplicate भी बना ले, तो भी उसे आपका 6 अंकों का पिन नहीं पता होगा, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा।

  • स्कैम से बचाव: अक्सर स्कैमर्स किसी का अकाउंट हैक करके उनके कॉन्टैक्ट्स से पैसे मांगते हैं। यह फीचर उस खतरे को पूरी तरह खत्म कर देता है।

ScamDisable.Com की सलाह  

"अपना 6 अंकों का पिन किसी के साथ भी शेयर न करें। और हाँ, अगर आपने ईमेल आईडी नहीं जोड़ी है, तो आज ही इसे अपडेट कर लें ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो।"

    QR Code Scan पैसा कट जानिए QR code Rcvd Scam 

Comments

Popular posts from this blog

QR Code Scan पैसा कट जानिए QR code Rcvd Scam

Anydesk: Screen Share Scam

👉 WhatsApp Hack होने के '5' Signs | Account Secure कैसे